फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman tried to immolate herself by sprinkling oil in front of SSP office there was a stir in the police department

मुरादाबाद: एसएसपी ऑफिस के सामने महिला ने तेल छिड़कर आत्मदाह का किया प्रयास, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Mon, 25 Apr 2022 04:19 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 25 Apr 2022 04:19 PM IST
सार

सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व चक्कर की मिलक में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने एक गुट की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

विज्ञापन
Woman tried to immolate herself by sprinkling oil in front of SSP office there was a stir in the police department
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुरादाबाद कलेक्ट्रेट स्थित एसएसपी ऑफिस के सामने उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने मिट्टी का तेल छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी महिला को थाना सिविल लाइन्स ले आए और दूसरे गुट को भी थाना सिविल लाइन बुला लिया गया। बाद में दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। पुलिस ने बिना कोई कार्रवाई किए दोनों पक्षों को छोड़ दिया।

विज्ञापन


सिविल लाइन्स थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व चक्कर की मिलक में दो गुटों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने एक गुट की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। इसी बात से परेशान होकर दूसरे गुट की एक महिला सोमवार करीब 12:00 बजे एसएसपी ऑफिस के सामने पहुंच गई और अपने पास मौजूद एक प्लास्टिक की खाली बोतल में रखा मिट्टी का तेल छिड़क लिया। महिला आग लगाने का प्रयास कर रही थी कि इसी बीच वहां मौजूद पुलिस बल ने महिला को पकड़ लिया। 
विज्ञापन


सूचना पर सिविल लाइन्स पुलिस भी महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गई और महिला को थाने ले आई। दूसरे पक्ष को भी थाने बुला लिया गया, जहां दोनों पक्षों ने आपस में कुछ संभ्रांत नागरिकों के सामने समझौता कर लिया। इंस्पेक्टर सिविल लाइन रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष किराए के एक मकान में रहते हैं। किराएदारों के बीच झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों ने लिखित तौर पर किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने से इनकार किया है। अब उनके बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed