{"_id":"613a68548ebc3eb7343a1dd1","slug":"woman-together-with-lover-attacked-husband-with-knife-city-news-mbd402106113","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: महिला ने प्रेमी संग मिलकर किया पति पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: महिला ने प्रेमी संग मिलकर किया पति पर चाकू से हमला
Fri, 10 Sep 2021 02:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 02:14 PM IST
सार
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाले टैंपो चालक ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। इस वजह से उस पर हमला किया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की है। यहां टैंपो चालक का परिवार रहता है। उसकी शादी संभल जनपद के नखासा थाना क्षेत्र एक एक गांव निवासी युवती के साथ हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। टैंपो चालक ने पुलिस को बताया कि
विज्ञापन
उसे शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी के अवैध संबंधों की जानकारी हो गई थी।
उसने पत्नी को कई बार समझाने का प्रयास किया। चालक ने बताया कि बुधवार की देर रात वह टैंपो चलाकर घर लौटा था। तब उसने पत्नी और उसके प्रेमी को रंगे हाथों घर में पकड़ लिया था।
विज्ञापन
आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे घर में ही बंधक बना लिया। उसका मोबाइल भी छीन लिया। उसके साथ मारपीट की गई। इसी बीच आरोपी महिला ने अपने भाइयों को भी बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि टैंपो चालक पर चाकू से हमला कर दिया गया। जिसमें वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी सहंसवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।