{"_id":"665e61c74ef283aa6d011803","slug":"woman-thrown-out-of-home-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-413553-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोर्ट मैरिज के एक माह बाद ही महिला काे घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोर्ट मैरिज के एक माह बाद ही महिला काे घर से निकाला
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
नगर के मोहल्ला वार्ड-एक निवासी प्रिंसी ने पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा। कहा कि उसने उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी सचिन कुमार के साथ मार्च 2024 में सब रजिस्ट्रार के यहां कोर्ट मैरिज की थी।
महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके पति और ससुराल वालों ने उस पर मायके से पांच लाख रुपये और कार लाने के लिए जोर देना शुरू कर दिया। दहेज की मांग पूरी न होने पर वह उसके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि मारपीट के दौरान उन्होंने उसका एक हाथ भी जला दिया। 18 अप्रैल को मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने प्रिंसी की तहरीर पर उसके पति, ससुर महावीर और ननद रश्मि के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।