{"_id":"69c2ef823f9c964738020d44","slug":"woman-thrown-out-of-home-after-giving-birth-to-daughter-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-861958-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बेटी पैदा होने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बेटी पैदा होने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बेटी पैदा होने पर महिला को पति और ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मझोला थाना के जयंतीपुर मीना नगर गली नंबर चार निवासी जीनत ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें जीनत ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी समरीन का निकाह करूला सिद्दीकी मस्जिद निवासी आरिफ के साथ किया है। महिला का आरोप है कि दामाद आरिफ, उसके भाई हैदर व शारिक आए दिन समरीन को दहेज के लिए लिए परेशान करते हैं। समरीन ने बेटी को जन्म दिया। इसके बाद पति और उसके मायके वालों ने समरीन को मारपीट कर घर से निकाल दिया। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति और उसके दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो