फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman shot dead, dead body buried in sugarcane field

गोली मारकर महिला की हत्या, गन्ने के खेत में दबाया शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Woman shot dead, dead body buried in sugarcane field
मुरादाबाद। छजलैट थानाक्षेत्र में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारों ने उसका शव गन्ने के खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया और फरार हो गए। गुरुवार सुबह किसान खेत पर सिंचाई करने पहुंचा तो इस घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि महिला को गले में गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, छजलैट थाना क्षेत्र के कुचावली गांव निवासी ललित कुमार किसान हैं। बुधवार रात वह अपने गन्ने के खेत में सिंचाई करने गए थे। ललित नलकूप को चालू कर रात में ही घर लौट आए थे। गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे किसान खेत पर पहुंचे और उन्होंने देखा कि खेत के बीचों बीच एक गड्ढे में पानी रुका हुआ है। उसमें एक कपड़ा भी दिखाई दे रहा था। उन्होंने पास जाकर देखा तो काफी दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद किसान ने अन्य ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जिस पर तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। खेत में शव दबा होने की आशंका पर इसकी सूचना पर पुलिस को दी गई। जिस पर थानाध्यक्ष छजलैट राम प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विमल किशार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने खेत में पानी व मिट्टी को हटाकर देखा तो गड्ढे में महिला का शव दिखाई दिया। कुछ ही देर में सहायक पुलिस अधीक्षक/पुलिस क्षेत्राधिकारी कांठ सागर जैन भी मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई। टीम ने जांच पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। महिला ने फूलदार साड़ी, नारंगी पेटीकोट और क्रीम कलर का ब्लाउज पहन रखा था। गले में मोतियों की माला थी। जिसमें लॉकेट पड़ा हुआ था। इसके अलावा महिला ने अंगूठी भी पहन रखी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया गया। गुरुवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि महिला को 313 बोर का हथियार गले में आगे की ओर से सटाकर गोली मारी गई थी। बुलेट गले तो चीरते हुए बाहर निकल गई थी। इसके अलावा पोस्टमार्टम से ये भी पता चला है कि शव छह से सप्ताह सप्ताह पुराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की आंशका में तैयार की गई स्लाइड, डीएनए को लिए सैंपल
छह- सात सप्ताह पुराना है महिला का शवअमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। छजलैट छजलैट क्षेत्र में गुरुवार सुबह गन्ने के खेत में मिले महिला के शव का तीन डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसमें एक महिला चिकित्सक और दो पुरूष डाक्टर शामिल रहे। करीब दो घंटे चले पोस्टमार्टम की डिटिजल वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी भी कराई गई है। इससे पहले बुलेट की एंट्री और एग्जिट प्वाइंट देखने के लिए शव का एक्सरे भी कराया गया। एक्सरे रिपोर्ट आने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके अलावा दुष्कर्म की आशंका में स्लाइड भी तैयार की गई है। जिसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। इसके अलावा डीएनए के लिए सैंपल भी सुरक्षित रखे गए हैं। ताकी भविष्य में कोई मृतका की पहचान करने का दावा करे तो डीएनए सैंपलों को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा सके।

छजलैट थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आस पड़ोस के जनपदों में भी सूचना भेजी गई है कि कहीं से कोई महिला लापता तो नहीं है। ताकी मृतका की पहचान कराने में मदद मिल सके। बबलू कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed