फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman shoot self after killing son

मां ने बेटे की हत्या करने के बाद खुद को भी गोली से उड़ाया 

Fri, 09 Nov 2018 07:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 09 Nov 2018 07:39 PM IST
विज्ञापन
woman shoot self after killing son
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने तीन साल के मासूम बेटे को तमंचे से गोली मारकर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। बेटे की मौत मौके पर हो गई जबकि महिला को गंभीर स्थिति में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है।  
विज्ञापन


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अशोक विहार निवासी आरके यादव बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। वह मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले हैं। पिछले कई सालों से वह परिवार सहित रामपुर में ही रहे हैं। उनके बेटे शेखर की साईं मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। शेखर की शादी मुरादाबाद जनपद के बूजपुर निवासी कविता (26) से हुई थी। उसका तीन साल का बेटा वंश था। 
विज्ञापन


शेखर की बहनें शुक्रवार को भैया दूज का त्योहार मानने आई हुई थीं। दोपहर के समय कविता अपने बेटे को लेकर अचानक कमरे में चली गई। तभी गोली चलने की आवाज आई। गोली चलने की आवाज आने के बाद परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो सन्न रह गए। कविता और वंश खून से लथपथ पड़े हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की यह स्थिति देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए और आनन-फानन में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने वंश को मृत घोषित कर दिया। कविता की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान कविता की भी मौत हो गई। 


सूचना के बाद एएसपी अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और घटना स्थल की जांच की। पुलिस को वहां से एक सुसाइड नोट और तमंचा मिला है। पुलिस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। पुलिस ने तमंचा भी जब्त कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed