फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman's death in in-laws, dowry murder case on husband and father-in-law

ससुराल में महिला की मौत, पति और ससुर पर दहेज हत्या का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Woman's death in in-laws, dowry murder case on husband and father-in-law
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया का मझरा उर्फ सीतापुर में मंगलवार रात को एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले पहुंचे तो ससुराली फरार हो गए। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया और पुलिस को सूचना दी। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से महिला की मौत लटकने होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के भमरुआ का मझरा निवासी आकाश की बहन धर्मवती की शादी बीस जून 2020 डिलारी के राजपुर केसरिया का मझरा उर्फ सीतापुर गांव निवासी धर्मेंद्र के साथ हुई थी। आकाश का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को ससुराल में प्रताड़ित किया जा रहा था। पति और उसके पति शादी में मिले दहेज से नाखुश थे। वह और दहेज की मांग कर रहे थे। मंगलवार रात को पति और ससुर ने उनकी बहन को मारकर फंदे पर लटका दिया है। पुलिस ने बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विद्या सागर मिश्र ने बताया कि पति धर्मेंद्र और ससुर सुखराम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed