{"_id":"63dac661167ec82a192feb72","slug":"woman-s-body-found-hanging-parents-allege-dowry-death-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने दहेज के लिए लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal: फंदे पर लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने दहेज के लिए लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 02 Feb 2023 01:40 AM IST
ranjeett ranjeett
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो मुरादाबाद
Published by: ranjeett ranjeett
Updated Thu, 02 Feb 2023 01:40 AM IST
सार
रामपुर जनपद के बादली टांडा निवासी वीर सिंह ने करीब साढ़े तीन वर्ष पहले अपनी बेटी सपना का विवाह दतावली गांव में सोनू के साथ किया था। महिला के पिता का कहना है कि वह आठ दिन पहले बेटी को बुलाने के लिए गांव आए थे। उस समय बेटी को उसके पति व ससुरालियो ने नहीं भेजा था।
विज्ञापन
कौशाम्बी : यूपी पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
संभल के हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव दतावली में बुधवार को सपना (28) पत्नी सोनू का शव फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंचे महिला के परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
रामपुर जनपद के बादली टांडा निवासी वीर सिंह ने करीब साढ़े तीन वर्ष पहले अपनी बेटी सपना का विवाह दतावली गांव में सोनू के साथ किया था। महिला के पिता का कहना है कि वह आठ दिन पहले बेटी को बुलाने के लिए गांव आए थे। उस समय बेटी को उसके पति व ससुरालियो ने नहीं भेजा था।
विज्ञापन
बेटी ने बताया था कि वह काफी परेशान है और पति शराब पीकर मारपीट करता है और दहेज की मांग करता है। बुधवार को सूचना मिली कि बेटी की मौत हो गई है। आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाया गया है। हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन