फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman robbed of earrings during the day, criminal arrested in encounter seven hours later

Moradabad News: दिन में महिला से कुंडल लूट, सात घंटे बाद मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Woman robbed of earrings during the day, criminal arrested in encounter seven hours later
मझोला थाना क्षेत्र की घटना, एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
विज्ञापन

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक बजे बाइक बदमाशों ने महिला से कुंडल लूट लिए। जानकारी मिलने पर एक्टिव हुई पुलिस ने रात साढ़े आठ बजे मुठभेड़ के बाद एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथी भाग गए। गिरफ्तार किए गए बदमाश के पैर में गोली लगी है।
मझोला के मानसरोवर काॅलोनी में शिव मंदिर के पास रहने वाली प्रेमवती सोमवार की दोपहर करीब एक बजे पैदल ही प्रकाश नगर बाजार जा रही थीं। प्रकाश नगर चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से आए दोनों कुंडल लूट लिए। महिला के शोर मचाने पर लोग जुटे लेकिन तब तक आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। रात करीब 8:30 बजे पुलिस को पता चला कि हर्बल पार्क के पास बाइक सवार तीन युवक खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को देखकर युवकों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वह गिर गया, जबकि उसके दो साथी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में घायल बदमाश की पहचान कटघर के कोहिनूर तिराहा ख्वाजानगर करूला निवासी हामिद के रूप में हुई। उसके पास से एक तमंचा, मोबाइल, लूट में इस्तेमाल बाइक और महिला से लूटे गए दोनों कुंडल बरामद किए गए। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पूछताछ में उसने बताया कि मौके से भागे उसके दो साथी संभल कोतवाली क्षेत्र के चौधरी सराय जाटव वाला चौराहा निवासी अर्जुन और रफी हैं। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed