{"_id":"69b9a97883fef5d11d096dec","slug":"woman-raped-on-pretext-of-marriage-report-filed-moradabad-news-c-279-1-smbd1009-114232-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 18 Mar 2026 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
सिरसवां दोराहा। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया गया। एसएसपी के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना भोजपुर क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह ठाकुरद्वारा में स्थित एक कोचिंग सेंटर में नौकरी के लिए कोचिंग कर रही थी। वह किराये पर रूम लेकर ठाकुरद्वारा में ही रह रही थी। इसी बीच थाना सिविल लाइन, मुरादाबाद के एक गांव का युवक उसे लगातार फोन करता रहता था। वह उसे काशीपुर, रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। बाद में भी वह शारीरिक शोषण करता रहा। जिससे वह गर्भवती हो गई। युवक ने जबरन गर्भपात करा दिया। इसके बाद उसने शादी को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर वह उसके घर गई और उसके परिजनों को आप बीती सुनाई। इसपर युवक के पिता दहेज में 30 लाख रुपये एवं सामान की मांग करने लगे। दहेज की मांग सुनकर उसके पिता परिजनों के साथ युवक के घर गए तो तो युवक के पिता एवं रिश्तेदारों ने डरा धमका कर भगा दिया। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक, उसकी मां, भाई, भाभी एवं एक अन्य खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।