फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman mistreated while out to buy a cold drink; beaten inside her home after lodging a complaint.

Moradabad News: कोल्डड्रिंक लेने गई महिला से बदसलूकी, शिकायत पर घर में घुसकर पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Woman mistreated while out to buy a cold drink; beaten inside her home after lodging a complaint.
भगतपुर। एक गांव निवासी महिला ने चार आरोपियों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि वह कोल्डड्रिंक लेने गई थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ बदसलूकी की और शिकायत करने पर बाद में घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उनके घर के सामने कोल्डड्रिंक का वितरण हो रहा था। वह कोल्डड्रिंक लेने पहुंचीं तो आरोप है कि गांव के इरशाद ने उसे धक्का दे दिया और गाली-गलौज करते हुए वहां से भगा दिया।
विज्ञापन

महिला का कहना है कि घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी। शिकायत किए जाने से नाराज होकर आरोपी इरशाद, दिलशाद, नसीमा और रहीशा उनके घर में घुस आए। आरोप है कि चारों ने उसके और उसके पति के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। शोर सुनकर आसपास के लोगों के आ जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस संबंध में पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed