फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman missing from Majhola, case registered against husband and in-laws

Moradabad News: मझोला से महिला लापता, पति और ससुराल पर केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Woman missing from Majhola, case registered against husband and in-laws
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर ब्रह्मपुरी निवासी अनीता ने अपने दामाद और उसके परिवार के लोगों पर केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि दामाद अपने अपने परिवार के साथ मिलकर उसकी बेटी को गायब कर दिया है। महिला ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अनीता सक्सेना ने बताया कि उसने अपनी बेटी आंचल की शादी 5 साल पहले बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के गांव सीपरी निवासी आकाश सक्सेना उर्फ रिंकू से की थी। महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी बेटी को परेशान कर रहे थे। नौ मई 2024 को बेटी आंचल उसके घर आई थी। वहां से 12 मई को ससुराल गई और कॉल कर बताया था कि वह ससुराल पहुंच गई है। इसके बाद 19 मई की सुबह 11 बजे बेटी से उसकी आखिरी बार बात हुई थी उसके बाद से उसका फोन बंद है। महिला ने बताया कि उसने 20 मई को वह अपने दामाद से बात की तो उसने घर पहुंच कर रात 11 बजे बात कराने को कहा। लेकिन जब रात 11 बजे दामाद को फोन मिलाया तो उसने भी अपना फोन बंद कर लिया। महिला का आरोप है कि दामाद अक्सर बेटी को धमकी देता था कि वह दूसरी शादी कर लेगा। जब बेटी मना करती तो आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। महिला ने बताया कि 21 मई को दामाद के यहां गई तो उसने कहा कि आंचल उसके पास नहीं है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति आकाश सक्सेना उर्फ रिंकू, ससुर प्रदीप सक्सेना, अनीता सक्सेना, सुमित सक्सेना, सुधीर सक्सेना, प्रमोद सक्सेना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed