फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman killed her husband along with her two lovers In Amroha

Husband Murders In Amroha: यूपी में महिला ने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति को मार डाला, इसलिए रास्ते से हटाया

Thu, 23 Jan 2025 03:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 23 Jan 2025 03:23 PM IST
सार

Amroha Murder Case: अमरोहा में एक महिला ने अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
woman killed her husband along with her two lovers In Amroha
woman killed - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Amroha Crime News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में सड़क किनारे मिले मजदूर के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और उसके दो प्रेमियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, हसनपुर इलाके में करीब 11 दिन पहले सड़क किनारे मजदूर का जगदीश का शव मिला था। पुलिस का दावा है कि पत्नी ने ही दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की मारपीटकर हत्या कर दी थी। पति अवैध संबंधों में बाधक बन रहा था। 
विज्ञापन


तीनों शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए थे। पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी के नजदीक 11 जनवरी की सुबह को मजदूर जगदीश(36) पुत्र चरन सिंह निवासी गांव खेतापुर थाना नौगावां सादात का शव मिला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं था। हालांकि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया तो पसली टूटी हुई थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि मृतक की पत्नी ने ही अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर पति की मारपीट कर हत्या की थी। 
 

पुलिस ने पत्नी व दोनों प्रेमियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मृतक की पत्नी के रिहान और शाहनवाज निवासी पंजू सराय नौगावां सादात के साथ अवैध संबंध थे। दोनों का मृतक के घर पर आना-जाना था। 

 

जिसकी वजह से जगदीश नाराज रहता था। पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि पति बीमार रहता था। 11 जनवरी की सुबह करीब चार बजे पति को हसनपुर में प्राइवेट डाक्टर से दवाई दिलाने के बहाने से कार में सवार होकर आए थे। 

 

कार में महिला के दोनों प्रेमी भी सवार थे। बताते हैं कि कार में ही जगदीश के साथ मारपीट की गई थी। जिसमें उसकी पसली टूट गई थी। शरीर के भीतर रक्त बहने की वजह से उसकी मौत हो गई। तीनों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चे छोड़े हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed