फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman Kanwadiya injured after being hit by bike

Moradabad News: महिला कांवड़िया को बाइक ने मारी टक्कर, घायल

Sat, 14 Feb 2026 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 14 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Woman Kanwadiya injured after being hit by bike
कांठ। कांवड़ में गंगाजल भरकर पति के साथ पैदल लौट रही महिला कांवड़िया को हरिद्वार मार्ग पर निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे कांठ सीएचसी के डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


थाना डिलारी के गांव चंदुपुरा निवासी भूदेव कुमार पुत्र नंद किशोर अपनी पत्नी रेखा रानी के साथ शुक्रवार की दोपहर देवनगरी हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर पैदल वापस लौट रहे थे। कांवड़ भूदेव कुमार के कांधे पर थी और रेखा रानी उनके बराबर में साथ चल रही थी। जब यह मुरादाबाद-हरिद्वार मार्ग पर निकटवर्ती जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा और सहसपुर क्षेत्र में गांव महमूदपुर के समीप बगवाड़ा नहर के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार से आ रहे बाइक चालक ने कांवड़िया रेखा रानी को टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक बाइक सहित मौके से भाग गया। कांठ पुलिस ने भी पहुंचकर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed