फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman hangs herself after being caught with her lover in Amroha

पड़ोसी संग पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा: रात में बीवी की करतूत पर खोया आपा, प्रेमी को पीटा... महिला ने उठाया ऐसा कदम

Wed, 03 Jul 2024 06:30 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी धनौरा (अमरोहा) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 03 Jul 2024 06:30 PM IST
सार

मामले की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, इस दौरान महिला अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन इस दौरान उसने खौफनाक कदम उठा लिया।

विज्ञापन
Woman hangs herself after being caught with her lover in Amroha
पति ने महिला को रंगेहाथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा में पति व अन्य परिजनों ने महिला को प्रेमी के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। इस बीच महिला गायब हो गई। मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद उसका शव पेड़ पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि फजीहत होने के बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। 

विज्ञापन

यह घटना थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी महिला के अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ संबंध थे। मंगलवार की देर रात महिला के पति व परिवार के लोगों ने दोनों को घर पर ही रंगेहाथ पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने प्रेमी की जमकर पिटाई की। महिला ने शोर मचाते हुए प्रेमी को बचाने की गुहार लगाई। इस दौरान महिला के परिजनों ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुला ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने प्रेमी को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, इस दौरान महिला अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने महिला की तलाश शुरू की। मध्य रात्रि के बाद महिला अपने ही खेत में स्थित आम के पेड़ से लटकी पाई गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। महिला के शव को नीचे उतारा गया। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर उसके मायके वाले भी गांव पहुंच गए। 

विज्ञापन

उन्होंने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि इस संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मायके वाले व ससुराल पक्ष के लोगों के बीच समझौता होने की बात सामने आई है। यदि किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed