फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman gave birth in a ambulance due to road pits

सड़क पर गड्ढों के झटकों से एंबुलेंस में डिलीवरी, जच्चा-बच्चा सुरक्षित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 02:27 AM IST
विज्ञापन
woman gave birth in a ambulance  due to road pits
मुरादाबाद। डिलारी-भोजपुर सड़क के गड्ढों से रविवार तड़के एक गर्भवती की जान पर बन आई। इमरजेंसी 102 एंबुलेंस गर्भवती को प्रसव के लिए भोजपुर ला रही थी। खस्ताहाल सड़क और ऊपर से जगह-जगह पानी भरा होने से एंबुलेंस स्पीड नहीं पकड़ पा रही थी। 23 किमी के गड्ढों के सफर में एंबुलेंस के झटकों से गर्भवती दर्द से कराहने लगी। अस्पताल से दो किमी पहले ही महिला की सांस उखड़ने लगी। उसकी जान बचाने के लिए एंबुलेंस चालक और सहयोगी ने इमरजेंसी में डिलीवरी कराई। अब जच्चा-बच्चा सुरक्षित हैं। दोनों को भोजपुर अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

डिलारी के बढेरा मुस्तफापुर निवासी 30 साल की फरजाना बेगम पत्नी असगर अली गर्भवती थी। रविवार रात उसे प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने रात 2.42 बजे 102 एंबुलेंस के लिए फोन किया। डिलारी से एंबुलेंस गर्भवती के घर पहुंची और उसे भोजपुर अस्पताल के लिए लाने लगी। चालक रजत कुमार ने बताया कि इस्लाम नगर और दूसरे संपर्क मार्गों की हालत बेहद खराब थी। सड़क पर अनगिनत गड्ढों के साथ बारिश का पानी भरा हुआ था। इससे एंबुलेंस स्पीड नहीं पकड़ पा रही थी। गर्भवती के साथ उसकी जेठानी, सास और पति थे। गड्ढों के झटकों से गर्भवती दर्द से तड़प रही थी। 23 किमी एंबुलेंस चलने पर गर्भवती की सांस उखड़ने लगी। झटकों से ब्लडिंग होने लगी। एंबुलेंस के ईएमटी महिपाल ने बताया कि परिजनों के भी हाथ पैर फूलने लगे। भोजपुर अस्पताल दो किमी दूर था, लेकिन गर्भवती की जान बचाने उसे चालक के साथ प्रसव कराना पड़ा। सुबह 3.55 बजे सुरक्षित प्रसव कराया गया और जच्चा-बच्चा को भोजपुर में भर्ती कराया है। महिपाल ने बताया कि महिला का बेटा हुआ। इससे पहले महिला की दो बेटियां और एक बेटा है। पति मजदूरी करता है। एंबुलेंस संघ के मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिसौदिया ने एंबुलेंस चालक और ईएमटी को महिला की जान बचाने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed