फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman gang-raped at gunpoint

मुरादाबाद: तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Feb 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman gang-raped at gunpoint
अगवानपुर। डिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने दो लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने तहरीर में बताया कि छजलैट थाना क्षेत्र के गांव में उसकी बहन रहती है। महिला अपनी बहन के यहां मेहमानदारी करने के लिए आई थी। महिला के मुताबिक सोमवार की सुबह वह पैदल ही अकेली वापस घर जा रहीं थी। अगवानपुर के कांवड़ मार्ग पर सलेम सराय निवासी दो लोग मिले गए। इन लोगों के खिलाफ महिला ने पहले छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों ने उस मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाया।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला ने इंकार किया तो तमंचे के बल पर आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गए। होश में आने के बाद महिला अपनी बहन के घर पहुंची। महिला ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के प्रार्थना पत्र को जांच के लिए अगवानपुर पुलिस चौकी भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed