फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman evicted from home for dowry, report filed on seven including husband

दहेज के लिए महिला को घर से निकाला, पति समेत सात पर रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Woman evicted from home for dowry, report filed on seven including husband
कुंदरकी। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति समेत सात ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मैनाठेर गांव निवासी तजम्मुल वारसी ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसकी बहन शाहीन की शादी डेढ़ साल पहले मोहम्मद फहीम निवासी काजीपुरा थाना सिविल लाइन मुरादाबाद के साथ हुई थी। शादी में हैसियत के मुताबिक काफी दान दहेज भी दिया था लेकिन ससुराल वाले दहेज में दिए गए सामान से खुश नहीं हुए। साथ ही उसकी बहन को कम दहेज लाने के ताने देकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

बीते दो अक्टूबर को उसकी बहन को पति और ससुराल ने कम दहेज के लिए गाली गलौच की और मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान उसकी बहन से दो लाख रुपये और शिफ्ट कार लाने का कहा जब उसकी बहन ने दहेज लाने को मना किया तो सभी ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

मैनाठेर कोतवाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया और साक्ष्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed