फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of poisoning

Moradabad News: महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, ससुराल वालों पर लगाया जहर देने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of poisoning
चंदौसी (संभल)। गांव पथरा निवासी रूबी (25) की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने महिला के पति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पथरा निवासी रतनेश कुमार मौर्य की शादी दो वर्ष पहले जनपद बदायूं के थाना बिसौली के गांव शाह शाहबाद निवासी जगदीश की पुत्री रूबी से हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले शादी में मिले उपहारों से खुश नहीं थे। अक्सर रूबी को मायके से दहेज लाने की मांग करते थे। साथ ही मायके वाले जब फोन करते थे तो पति रूबी से बात नहीं कराता था। कहता था कि दोस्त के घर पर हूं या बाहर आया हुआ हूं। सोमवार की सुबह 11 बजे महिला की जहरीले पदार्थ के सेवन से हालत बिगड़ी तो ससुराल वालों ने महिला को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले भी सीएचसी पहुंच गए। परिजन जब महिला को उपचार के लिए ले जा रहे थे तभी महिला ने दम तोड़ दिया। मायके वालों का आरोप है कि दो माह पहले ससुराल वालों ने पुत्री को दवा देकर जबरदस्ती गर्भपात करा दिया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पुत्री को जहरीला पदार्थ देकर मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है तथा आरोपी पति को हिरासत में लिया है। देर शाम मायके वालों की ओर से घटना की तहरीर कोतवाली में दिए जाने की तैयारी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed