फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman dies in suspicious circumsttances

महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
woman dies in suspicious circumsttances
मुरादाबाद। हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के अजमतपुर जोडेरा गांव में शुक्रवार को एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान सीओ बिलारी महेंद्र कुमार शुक्ल गांव पहुंच गए और उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ बिलारी का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अजमतपुर जोडेरा गांव में किसान उदयवीर सिंह का परिवार रहता है। सीओ बिलारी महेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि अजमतपुर जोडेरा गांव में उदयवीर की पत्नी मुन्नी पर किसी युवक ने डंडे से सिर पर हमला किया है। इस हमले में वह घायल हो गई थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन शव लेकर घर आ गए थे। सीओ ने बताया कि परिजन बता रहे हैं कि जीने से गिरकर महिला के सिर में चोट आई थी। जिससे उसकी मौत हुई। इसी दौरान हजरतनगर गढ़ी थाना प्रभारी भी वहां पहुंच गए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। सीओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed