फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies in road accident

सड़क हादसे में महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Woman dies in road accident
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली लखनऊ हाईवे पर जीरो प्वाइंट के पास किसी वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, शनिवार शाम कुछ लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने मृतका की पहचान कमला के रूप में की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी एक्सीडेंट में मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

संभल जनपद के असमोली थाना क्षेत्र के हरथला गांव निवासी प्रमोद ने मृतका की पहचान अपनी मां कमला (55) के रूप में की है। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की शाम उसकी मां कमला अपने पुराने मैनाठेर थानाक्षेत्र के लालपुर हमीर गई थीं। जिसके बाद से उनका पता नहीं चला था। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। महिला को किस वाहन ने टक्कर मारी थी। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed