{"_id":"60dccece8ebc3e87bb6caafb","slug":"woman-dies-in-road-accident-city-news-mbd3941246183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर हादसा, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर हादसा, महिला की मौत
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि महिला का पति और बेटा घायल हो गया।
हादसे में जान गंवाने वाली महिला शकीना अमरोहा जनपद की डिडौली थानाक्षेत्र के जोया निवासी थी। वह अपने पति शहनावाज और बेटे सफान के साथ बाइक से रामपुर जा रही थी। जब इनकी बाइक मझोला थानाक्षेत्र में हाईवे पर गिन्नौर दी माफी और मनोहरपुर गांव के पास पहुंची, इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार शकीना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शाहनावाज और सफान घायल हो गए। सूचना पाकर मझोला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शकीना के शव को कब्जे में ले लिया। हादसे के बाद मौके से भागने का प्रयास कर रहे कार चालक को लोगों ने दबोच लिया। मझोला थाना प्रभारी मुकेश शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
हाईवे पर फिर हुआ हादसा
सोमवार सुबह हाईवे पर जिस जगह पुलिस चेकिंग के दौरान हादसा हुआ था। वहां से चंद कदमों की दूरी पर बुधवार को फिर हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि उसका पति और बेटा गंभीर रूप से घायल है।