फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies due to wall collapse

मुल्क में इंसानियत के हो रहे कत्ल से आजादी दिलाएगा महागठबंधन: मौलाना सलमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to wall collapse
भारतीय एकता मंच के कार्यक्रम के दौरान विचार रखते अतिथि व मंचासिन पदाधिकारी। संवाद - फोटो : CITY
मुरादाबाद। भारतीय एकता मंच के कार्यक्रम में कौमी इत्तेहादे मिल्लत कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा खां ने कहा कि भाजपा दंगा कराती है। इसलिए जब तक वह सत्ता में है तब तक कोई दंगा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि सपा उससे भी अधिक घातक है। सपा शासनकाल में ही तमाम दंगे और फसाद हुए। अगर फिर सपा की सरकार आई तो वह भाजपा से अधिक घातक साबित होगी।
विज्ञापन

भारतीय एकता मंच के संयोजक मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी ने कहा कि मौजूदा समय में इस मुल्क में इंसानियत का कत्ल हो रहा है। इंसानियत को सताया जा रहा और लूटा जा रहा है। इससे लोगों को आजादी दिलाने का काम महागठबंधन करेगा। वह भारतीय एकता मंच के तत्वावधान में कांठ रोड रामगंगा कॉलोनी स्थित एक वैंकेट हाल में आयोजित राजनीतिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के शोषण से सुरक्षा के लिए एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों का गठबंधन जरूरी है। अनुसूचित जातियों-जनजातियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों के वोट टुकड़ों में न बंट जाए इसके लिए इन वर्गों की सभी पार्टियों को एक मंच पर लाने का काम महागठबंधन कर रहा है। भारतीय एकता मंच के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक इंजी. सलीम अखतर, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राजकुमार सैनी, जय भारत समानता पार्टी के हेमंत कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी के लिए भी दरवाजे खुले
मुरादाबाद। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए भारतीय एकता मंच के संयोजक मौलाना सैयद सलमान हुसैनी नदवी ने कहा कि प्रदेश में कुछ समय बाद विधानसभा चुनाव होंगे। महागठबंधन उसमें पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरेगा। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अगर ओवैसी आते हैं तो महागठबंधन के दरवाजे उनके लिए खुले रहेंगे।

किसानों, बेरोजगार नौजवानों पर भी हुई चर्चा
मुरादाबाद। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के नाम पर पूरे देश की संपत्ति को अपने चहेते उद्योगपतियों के हाथ में बेचने का काम कर रही है। इससे लोगों की रोजी-रोटी का सहारा खत्म हो रहा है। संपत्तियों का निजीकरण करने से आरक्षण का लाभ खत्म होता जा रहा है। डीजल और पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। कृषि कानून लागू होगा तो डीजल पेट्रोल की तरह गेहूं चावल, फल और सब्जियों की कीमतें भी बढ़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed