फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies due to poison, murder case filed against five including husband

जहर से महिला की मौत, पति समेत पांच के खिलाफ दर्ज हत्या का केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Woman dies due to poison, murder case filed against five including husband
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र के मछरिया में एक महिला की जहर के सेवन से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मायके वाले आ गए और उन्होंने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। मंगलवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से मौत होने की पुष्टि हुई है। महिला के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बरेली जनपद के सिरौली थानाक्षेत्र के मुगलपुर गांव निवासी पवन कुमार ने अपनी बेटी श्वेता की शादी 19 मई 2020 को कटघर थाना क्षेत्र के मछरिया गांव निवासी रोहित के साथ की थी। रोहित निर्यात फर्म में काम करता है। दोनों की एक छह माह की बेटी भी है। सोमवार रात श्वेता को जहर खाई हालत में पाकबड़ा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराई थी। जहां इलाज के दौरान श्वेता की मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मायके वाले भी अस्पताल पहुुंच गए। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले शव छोड़कर अस्पताल से भाग गए थे। पिता पवन कुमार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही पति व उसके परिजन दहेज के लिए श्वेता को प्रताड़ित कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपियों ने श्वेता की जहर खिलाकर हत्या की है। कटघर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। पुलिस ने पति रोहित समेत जेठ, जेठानी, ननद और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed