{"_id":"69d6b570cc43e61fec0a2bed","slug":"woman-dies-after-operation-family-members-create-ruckus-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-873751-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में पीएसी तिराहे के पास निजी अस्पताल में बुधवार की सुबह ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला के पति का आरोप है कि डॉक्टर और कर्मचारी एंबुलेंस में उसकी पत्नी का शव रखकर भाग रहे थे कि उसने उन्हें पकड़ लिया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गुस्साएं लोगों को समझाकर शांत किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
मूंढापांडे के चंदनपुर ईसापुर निवासी आदेश कुमार ने सिविल लाइंस थाने में दी तहरीर में बताया कि छह अप्रैल को पीएसी तिराहे के पास निजी अस्पताल में अपनी पत्नी क्रांति को दिखाया था जहां डॉक्टर ने बताया कि क्रांति के पेट में पथरी है। ऑपरेशन करना होगा। आदेश ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब आठ बजे डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर दिया। हम लोग क्रांति के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान क्रांति को ओटी से निकालकर एंबुलेंस में ले गए। उसने पूछताछ की तो बताया कि वह दूसरे अस्पताल में लेकर जा रहे हैं जबकि क्रांति की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलने पर आदेश के परिजन भी आ गए और उन्होंने हंगामा किया। आदेश का कहना है कि इलाज के नाम पर अस्पताल 74 हजार रुपये ले चुका है। अब धमका रहे हैं कि इस मामले में समझौता कर लो। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।