फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies after being crushed between tractor-trolley and wall

ट्रैक्टर-ट्रॉली और दीवार के बीच में दबकर महिला की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being crushed between tractor-trolley and wall
कांठ। देवरानी के घर से पैदल आ रही महिला को ट्रैक्टर-टॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रॉली और दीवार के बीच में दबकर महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव जोगिया सिहाली निवासी ब्रह्मवती देवी (65) पत्नी जबर सिंह मंगलवार की शाम करीब चार बजे गांव में ही स्थित अपनी देवरानी के घर से अपने घर आ रही थी। इसी बीच सामने आ रही ट्रैैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रैक्टर चला रहा थाना भगतपुर क्षेत्र का रहने वाला आबिद अली अपना नियंत्रण खो बैठा और रास्ते में खड़ी ब्रह्मवती को टक्कर मार दी। जिससे महिला ट्रैक्टर और एक दीवार के बीच में दब गई। मौके पर मौजूद ग्रामीण कुछ कर पाते इससे पहले ही ब्रह्मवती की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक आबिद अली को पकड़ लिया। हादसे की जानकारी मिलते ही छजलैट थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक विमल किशोर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed