फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dies after abortion, report filed against six

Moradabad News: गर्भपात के बाद महिला की मौत, छह के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after abortion, report filed against six
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की गर्भपात के बाद मौत हो गई। पति और ससुराल पक्ष पर स्कॉर्पियो और नकदी की मांग पूरी न करने, बेटी पैदा होने, गर्भपात कराने को लेकर उत्पीड़न करने के आरोप में उत्तराखंड के काशीपुर के निजी अस्पताल के दो डॉक्टर, पति सहित छह के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जनपद रामपुर के थाना टांडा के गांव सेंटा खेड़ा जल्लूस नगर निवासी देवदत्त ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी बेटी प्रियंका का विवाह 22 फरवरी 2023 को ठाकुरद्वारा के गांव मानावाला निवासी विकास यादव के साथ हुआ था। शादी में दिए गए दहेज से उसके ससुराल वाले खुश नहीं थे। उन्होंने प्रियंका पर अपने मायके से स्कॉर्पियो कार और नकदी लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। आरोप है की मांग को लेकर वे उसका उत्पीड़न करने लगे। इस बीच 16 दिसंबर 2023 को प्रियंका ने एक पुत्री को जन्म दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद पति और ससुराल वालों का प्रियंका पर अत्याचार और बढ़ गया। उस पर बेटा पैदा न करने के ताने देने लगे। उन्होंने उसे मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया लेकिन बाद में वह अपनी ससुराल आ गई। इसके बाद प्रियंका फिर गर्भवती हो गई। देवदत्त का कहना है कि प्रियंका के गर्भवती होने पर उसके पति और ससुराल वाले उसे 26 मई को उत्तराखंड के काशीपुर में अलीगंज रोड पर स्थित मेट्रो अस्पताल में ले गए। आरोप है कि वहां पर उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों की मदद से उसका गर्भपात करा दिया। गर्भपात होने के बाद प्रियंका की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 मई को प्रियंका ने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी तो उसके माता-पिता पहले उसके ससुराल में पहुंचे। वहां कोई नहीं मिला तो वे मेट्रो अस्पताल काशीपुर पहुंचे। वहां से उन्होंने प्रियंका को काशीपुर के ही नवजीवन अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत में सुधार न होने पर उसके मायके वाले उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए वहां के डॉक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। देवदत्त का कहना है कि प्रियंका की हालत बिगड़ने पर उसका पति विकास वहां से पहले ही चला गया था। देवदत्त का आरोप है कि प्रियंका को दहेज की मांग पूरी न करने पर उसका गर्भपात करा कर मार दिया है।

देवदत्त की तहरीर पर आरोपी पति विकास, ससुर राम सिंह, सास प्रवेश देवी, नंद सुरभि,उत्तराखंड के काशीपुर के मेट्रो हॉस्पिटल के डॉ अरुण कुमार और डॉ पी कुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर इसकी विवेचना की जा रही है। आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed