{"_id":"5fd67b128ebc3e3eb36770b2","slug":"woman-died-in-fathers-home-city-news-mbd372550759","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मायके में मौत, ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मायके में मौत, ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। गाजियाबाद में ब्याही कटघर थाना क्षेत्र की एक युवती को उसके पति व ससुरालियों ने एक माह पहले बुरी तरह मारा पीटा। हालत खराब होने पर पहले उसका वहीं इलाज कराया सुधार न होने पर 15 दिन पहले उसका पति उसे मायके में छोड़कर चला गया था। जहां उपचार के दौरान युवती की शनिवार रात मौत हो गई। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति व ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कटघर क्षेत्र के खनकपुर बाजे निवासी दिनेश शर्मा ने बताया कि उसकी बड़ी पुत्री नीरज शर्मा का विवाह वर्ष 2013 में गाजियाबाद जिले के सोनिया विहार निवासी रविंद्र कुमार के पुत्र विनीत शर्मा से हुआ था। जबकि उसकी छोटी पुत्री सोनिया का विवाह भी उसी घर में विनीत के छोटे भाई नवनीत से 2015 में हुआ था। दिनेश शर्मा ने बताया कि उसकी पुत्री नीरज शर्मा के तीन बेटे वंश (5) आर्यन (2) व ओम (सात माह) के हैं। दिनेश शर्मा ने बताया कि नीरज का पति विनीत व ससुराल के अन्य लोग उसे अक्सर दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। एक माह पहले उसने उसकी पुत्री से मारपीट की। गर्दन में फंदा लगाकर उसे मारने की कोशिश की। उसके चिल्लाने पर उसकी छोटी बहन के मौके पर पहुंच जाने के बाद आरोपियों ने उसे छोड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उसे वहां एक अस्पताल में भी उसे भर्ती कराया। लेकिन हालत में सुधार नहीं हो सका। दिनेश शर्मा ने बताया कि करीब 10 दिन पूर्व उसका पति उसकी पुत्री को लेकर घर आया। तब पुत्री की हालत बहुत खराब थी। परिवार के लोग अभी पुत्री की देखभाल में लगे थे कि इसी बीच मौका पाकर उसका पति उसे छोड़ कर फरार हो गया। वह लोग उसका इलाज कराते रहे। शनिवार रात उसकी पुत्री नीरज (27) की मौत हो गई। दिनेश शर्मा ने रात ही इसकी सूचना कटघर थाने की पुलिस को दी। एसएचओ कटघर ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर उसके पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज की खातिर मारपीट करने से मौत हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।