{"_id":"609525fb8ebc3ebf80433140","slug":"woman-died-in-district-hospital-hospital-family-members-create-ruckus-said-delay-in-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, कहा- इलाज में हुई देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, कहा- इलाज में हुई देरी
Fri, 07 May 2021 05:05 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Fri, 07 May 2021 05:05 PM IST
सार
मुरादाबाद के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वॉर्ड में सुबह नौ बजे 40 वर्षीय गीता वर्मा को सांस लेने में दिक्कत होने पर लाया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो ऑक्सीजन लेबिल 42 था। डॉक्टर ने गंभीर हालत में महिला को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
मुरादाबाद : जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला की मौत, परिजनों ने की तोड़फोड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के जिला अस्पताल की इमरजेंसी वॉर्ड में सुबह नौ बजे 40 वर्षीय गीता वर्मा को सांस लेने में दिक्कत होने पर लाया गया। डॉक्टरों ने जांच की तो ऑक्सीजन लेबिल 42 था। डॉक्टर ने गंभीर हालत में महिला को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
ऑक्सीजन लगाई गई, लेकिन साढ़े 12 बजे महिला ने दम तोड़ दिया। महिला थाना डिलारी के गांव जटपुरा की रहने वाली थी। महिला की मौत से पति राकेश कुमार और भाई मनोज आदि परिजन हंगामा करने लगे। उनका कहना है कि इलाज में देरी की गई। डॉक्टर जल्दी करते तो गीता की जान नहीं जाती।
विज्ञापन
यह कहते हुए कुर्सियां और स्टूल फेंकने लगे, जिससे इमरजेंसी में लगा शीशा टूट गया। इमरजेंसी स्टाफ ने भागकर दरवाजे बंद कर लिए। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने समझा बजाकर परिजनों को शांत किया। तब परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन