{"_id":"871ecb220d3fabed057bfe31f7a6e088","slug":"woman-died-between-dilivery-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, हंगामा
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
Updated Tue, 20 Oct 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी के दौरान एक महिला की मौत हो गई। घटना गलशहीद थाना क्षेत्र में आनंद हास्पिटल की है। महिला की मौत पर भड़के परिजनों ने हंगामा किया और तोड़फोड़ की कोशिश की। लेकिन ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाल लिए। सुलह समझौते के बाद परिजन महिला के शव को बिना किसी कार्रवाई के घर ले गए।
मझोला थाना क्षेत्र में जयंतीपुर निवासी मुमताज (30) पत्नी अहमद हुसैन को डिलीवरी के लिए गलशहीद थाना क्षेत्र में संभल पुल से पहले स्थित आनंद हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। रविवार को रात करीब पौने दो बजे डिलीवरी के दौरान मुमताज की मौत हो गई। परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
सूचना पर गलशहीद पुलिस मौके पर पहुंच र्गई। पुलिस के मुताबिक महिला की मौत अधिक रक्तस्राव की वजह से हुई थी। अस्पताल ने जमा फीस वापस कर दी जिसके बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए।