{"_id":"601db5168ebc3e71144c37b1","slug":"woman-demands-willful-death-if-accused-is-not-arrested-city-news-mbd3785960146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु, राज्यपाल को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने पर महिला ने मांगी इच्छा मृत्यु, राज्यपाल को भेजा पत्र
Sat, 06 Feb 2021 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
अमर उजाला ब्यूरो, संभल
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
संभल कोतवाली क्षेत्र के गांव छछैरा निवासी महिला ने राज्यपाल को पत्र भेजा है। जिसमें हत्या के आरोपी गिरफ्तार नहीं होने पर इच्छामृत्यु की मांग की है। शुक्रवार को भेजे पत्र में गांव छछैरा निवासी प्रेमवती पत्नी किशनवीर का कहना है कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद 23 सितंबर 2020 को रिपोर्ट दर्ज की।
उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। विवेचक समझौता करने का दबाव बना रहा है। महिला का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए या फिर इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया जाए। वहीं दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि अभी बिसरा रिपोर्ट आनी बाकी है। इसी के चलते विवेचना लंबित है। विवेचक पर लगाए आरोप गलत हैं। संवाद