फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman dead body found In field in moradabad

Moradabad Murder: गन्ने के खेत में ऐसे हाल में मिला 28 साल की महिला का शव, देखकर पुलिस के भी उड़े होश

Fri, 03 Jun 2022 12:55 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 03 Jun 2022 12:55 PM IST
सार

मुरादाबाद के बिलारी कोतवाली के तेवर खास गांव में गन्ने के खेत में 28 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Woman dead body found In field in moradabad
मौके पर जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में महिला का शव गन्ने के खेत में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बिलारी कोतवाली के तेवर खास गांव में गन्ने के खेत में 28 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिला है। दरअसल, कुछ महिलाएं सुबह लगभग 10:00 बजे गन्ने के खेत में घास काटने गई थी। यहां उन्होंने ऊपर रस्सी लिपटा हुआ एक बोरा पड़ा देखा। महिलाओं ने वापस घर लौट कर यह सूचना तेवर खास गांव के प्रधान पति को दी।
विज्ञापन


सूचना पर कोतवाली बिलारी प्रभारी अमित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब बोरे के ऊपर बंधी रस्सी खोली तब लिहाफ में लिपटा हुआ एक 28 वर्षीय महिला का सड़ा गला शव निकला। पुलिस के अनुसार, महिला के पैर में बिछिया और पायल भी हैं वह शादीशुदा लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काले रंग की पजामी और ग्रे कलर का कुर्ता पहने हुए हैं बिलारी पुलिस की सूचना पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला से आई फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर आकर जांच की है। जैसे ही तेवर खास गांव में यह खबर फैली कि एक अज्ञात महिला का शव पड़ा मिला है तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। 


शव से बदबू आ रही थी। जिससे लगता है कि तीन-चार दिन पहले यह शव खेत में डाला गया है। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शिनाख्त न हो पाने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। पुलिस को आशंका है की महिला कि कहीं और हत्या करके शव को यहां लाकर डाला गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed