फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman constable help to rape accussed constable

सिपाही दोस्त ने थाने से भगा दिया दुष्कर्म का आरोपी सिपाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
woman constable help to rape accussed constable
मुरादाबाद। महिला थाने से शुक्रवार दोपहर दुष्कर्म का आरोपी सिपाही मौका पाकर भाग गया। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने लेकर आई थी। अभी थाने में प्रवेश ही किया था, इसी दौरान पीछे से उसका साथी सिपाही आ गया। आरोप है कि आरोपी को बातचीत करने के बहाने गेट के पास ले गया। आरोपी यहां से भाग निकला। हालांकि पुलिस कर्मियों ने काफी दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में रहने वाली एक महिला ने ठाकुरद्वारा थाने में आरोपी सिपाही अक्रांत बख्श के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। महिला ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। आरोपी सिपाही ने जेल जाने से बचाने को महिला से शादी कर ली थी। शादी के बाद फिर से आरोपी ने महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया था। इस मामले में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने गुरुवार को ही आरोपी सिपाही अक्रांत बख्श को निलंबित किया था। शुक्रवार दोपहर पुलिस आरोपी सिपाही को पकड़कर थाने लेकर आई थी। आरोपी ने थाने में प्रवेश किया ही था कि इसी दौरान पुलिस लाइन में आरोपी के साथ रहने वाला उसका साथी सिपाही पहुंच गया। उस वक्त पीड़ित महिला भी वहां मौजूद थी। सिपाही ने आरोपी को अपने पास बुलाया और बातचीत करने के बहाने गेट तक ले गया। इसी दौरान आरोपी सिपाही मौका पाकर भाग निकला। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस कर्मियों ने काफी दूर तक आरोपी का पीछा किया। थाना प्रभारी निधि चौधरी भी अपने कार्यालय से बाहर निकल आई। उन्होंने आरोपी के साथी को जमकर फटकार लगाई। हालांकि थाना प्रभारी ने भागने की बात से इनकार किया है। उनका कहना है कि थाने के बाहर ही आरोपी सिपाही और उसका साथी बातचीत कर रहे थे। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपी सिपाही की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed