फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman commits suicide by writing suicide note in moradabad I am going to my husband

मैं अपने पति के पास जा रही हूं: सुसाइड नोट लिख फंदे पर झूली पत्नी, मासूम बच्चों के झकझोर देने वाले सवाल

Sat, 23 Apr 2022 10:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Apr 2022 10:13 AM IST
सार

मुरादाबाद में एक महिला ने पति की मौत से दुखी होकर फांसी लगा ली। महिला ने सुसाइड नोट छोड़ा है। मैं अपने अमित (पति) के पास जा रही हूं। मम्मी पापा मुझे माफ कर देना। अमित आप जहां हो आपकी ललिता भी वहीं आ रही है। आपके बिना जी नहीं पा रही हूं। मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं। इसलिए मेरे बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए। 

विज्ञापन
Woman commits suicide by writing suicide note in moradabad I am going to my husband
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद जिले में सड़क हादसे में पति की मौत से दुखी महिला ने खुद भी फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि, पहले भाई और इसके बाद पति की मौत हो गई। धीरे-धीरे सभी मुझसे बिछड़ते जा रहे हैं। अब मैं पति के बिना नहीं रह सकती हैं। 
विज्ञापन


मैं अपने अमित (पति) के पास जा रही हूं। मम्मी पापा मुझे माफ कर देना। अमित आप जहां हो आपकी ललिता भी वहीं आ रही है। आपके बिना जी नहीं पा रही हूं। मैं अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं। इसलिए मेरे बाद किसी को परेशान नहीं किया जाए। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सिविल लाइंस भटावली निवासी अमित पाल की चार जनवरी को नौगांवा सादात थाना इलाके में सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद पत्नी ललिता सदमे में चली गई थी। शुक्रवार शाम ललिता ने कमरे में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ वर्षीय बेटे अनमोल ने मां को पंखे से लटकते देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने अपने दादा वीर सिंह को बताया। दादा और छोटी बहन निहारिका भी कमरे में पहुंच गई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 

पीआरवी और चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। एएसपी सागर जैन और सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी सिंह फोरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों की मदद से महिला के शव को नीचे उतारा गया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। एएसएपी ने बताया कि सुसाइड नोट को कब्जे में ले लिया है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

परिजनों को झकझोर रहे मासूमों के सवाल
मासूम बेटे अनमोल और निहारिका पिता की मौत के दुख से उबरे भी नहीं थे। शुक्रवार शाम फिर मां ललिता की मौत से उन पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा। सिविल लाइंस के भटावली गांव निवासी अमित पाल रोडवेज में संविदा पर चालक थे जबकि पत्नि ललिता आशा वर्कर थी। जनवरी माह में अमरोहा के नौगांवा सादात क्षेत्र में हुए हादसे में उनकी मौत हो गई थी। 

अमित की मौत के बाद पत्नी ललिता अपने नौ साल के बेटे अनमोल और सात वर्षीय बेटी निहारिका को दुखों से उबारने का प्रयास कर रही थी, लेकिन वह खुद ही अंदर ही अंदर टूट चुकी थी। शुक्रवार को उसने अपने ही घर में दुपट्टे से फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed