फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman commits suicide by consuming poison

महिला ने जहर खाकर आत्महत्या की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Woman commits suicide by consuming poison
मुरादाबाद। डिलारी थानाक्षेत्र निवासी महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। उसने एक साल पहले ही प्रेम विवाह किया था। घटना की सूचना मिलने पर मृत महिला के मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने से महिला की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रामपुर जनपद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अलीनगर जुनूबी निवासी 24 वर्षीय नूरफ्शा ने एक साल पहले अपने ही गांव के नदीम के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद वह अपनी पत्नी के साथ डिलारी थाना क्षेत्र के चटकाली गांव में अपने मामा के घर रह रहा था। वह दिल्ली में कारपेंटर है। दस दिन पहले वह अपने अपने पैतृक गांव अलीनगर जुनूबी गया था। शुक्रवार सुबह नदीम की पत्नी ने किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे कांठ रोड स्थित विवेकानंद अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता का आरोप है कि नदीम दहेज के लिए उनकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। उन्होंने मृत महिला के ससुरालियों पर बेटी को जहरीला पदार्थ खिलाकर मारने का आरोप भी लगाया है। डिलारी थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed