फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman clinb on electric pole for liquor

खंभे पर चढ़ी महिला बोली- पहले शराब लाओ तब उतरूंगी 

Mon, 25 Jul 2016 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 25 Jul 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
woman clinb on electric pole for liquor
बिजली के खंभे पर चढ़ी महिला - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में मोरा की मिलक के पास एक महिला बिजली के खंभे पर चढ़ गई। लोगों ने उसे देखा तो हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में मौके पर लोगाें की भीड़ जुट गई। खबर मिलने पर पुलिस वाले भी पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने महिला से नीचे उतरने को कहा तो वह बोली, पहले मेरे लिए शराब लेकर आओ। तब ही मैं नीचे उतरूं गी। महिला जैसे ही ऊपर कदम रखती, नीचे खड़े लोगों की सांसें थम सी जाती थीं। क्योंकि कुछ ही दूरी पर हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। करीब एक घंटे ड्रामा करने के बाद महिला नीचे उतरी।
विज्ञापन


इसके बाद वह लोगों के साथ गाली गलौच करते हुए वहां से चली गई। घटना रविवार देर रात साढ़े सात बजे की है। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के मोरा की मिलक के पास के पास ही 33 केवी की लाइन गुजर रही है। रविवार शाम 55 वर्षीय एक महिला बिजली के खंभे के पास घूम रही थी। उसने पहले खंभे के चक्कर लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने खंभे के नीचे बैठकर पूजा की। इसके बाद वह खंभे पर चढ़ गए। इसी बीच वहां दो व्यक्ति पहुंच गए। उनकी नजर खंभे पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने इस मामले की जानकारी गांव में पहुंचाई। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे नीचे उतराने की काफी कोशिश की।

लेकिन महिला नीचे नहीं आई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खबर मिलने प आशियाना पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार और सिपाही मौके पर पहुुंच गए। उन्होंने महिला को काफी समझाया। लेकिन वह नीचे नहीं आई। इसके बाद महिला बोली उसके लिए शराब और मेहंदी लेकर आओ।


इसके बाद ही वह नीचे आएगी। करीब एक घंटा ड्रामा करने के बाद महिला नीचे आ गई। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस बीपी सिंह ने बताया कि महिला मोरा की मिलक की रहने वाली है। मानसिक रूप से कमजोर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed