फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman clashed with District President of SP Mahila Sabha

Moradabad News: सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष से भिड़ी महिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman clashed with District President of SP Mahila Sabha
मुरादाबाद। सपा जिला कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के जाते ही महिला सभा की जिलाध्यक्ष पार्षद शीरीगुल और एक अन्य महिला कार्यकर्ता के बीच विवाद छिड़ गया। दोनों तरफ से सपा महानगर के वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष को लेकर आरोप प्रत्यारोप का मामला गाली गलौज तक पहुंच गया। पार्टी के नेताओं ने दोनों को शांत करने की कोशिश की। सफलता नहीं मिलने पर पार्टी नेता कार्यालय से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

महिला सभा की जिलाध्यक्ष शीरीगुल का कहना था कि वह प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल से हारून पाशा के बारे में बातचीत कर रहीं थीं जो कुछ दिनों पहले पार्टी से निकाला गया था। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कोई पार्टी से निष्कासित नहीं होगा। 2024 का चुनाव पूरी ताकत से लड़ना है। सपा प्रदेश अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के बाद चले गए। इस बीच पार्षद शीरीगुल और जिगर काॅलोनी की रहने वालीं हसीन जमाल के बीच पूर्व महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू और वर्तमान महानगर अध्यक्ष इकबाल अंसारी को लेकर विवाद छिड़ गया। हसीन ने आरोप लगाया कि शानू ने अपने कार्यकाल में पैसे लेकर टिकट बांटे।
विज्ञापन

उनका कहना था कि शानू पार्टी के लिए ठीक नहीं हैं। शानू ने उसे वार्ड नंबर 70 में कांग्रेस का प्रचार कर हराया भी था। उनका आरोप था कि शीरीगुल वर्तमान महानगर अध्यक्ष इकबाल के खिलाफ बयान देतीं हैं। इस बात का विरोध करने पर महिला सभा की जिलाध्यक्ष गाली गलौज करने लगीं। इस मामले में शीरीगुल का कहना था कि शानू विधानसभा की तैयारी कर रहा है। उसके ऊपर साजिश के तहत महिला आरोप लगा रही थी। आरोप लगाने वाली महिला के पास पार्टी में कोई पद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों महिलाओं को पहले पार्टी के नेताओं ने समझाने की कोशिश की। विवाद बढ़ने पर सपा के नेता कार्यालय से निकल गए। नेताओं के जाने के बाद महिला के आरोपों के मामले में कुछ लोगों ने वीडियो बना ली। महिला का कहना था कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिसे पदाधिकारी बनाया है, उस नेता को सभी को मानना होगा। पार्टी के अन्य नेताओं का कहना था कि यह विवाद पार्टी के अंदर फैली गुटबाजी का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed