फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman burnt to death after giving birth to four daughters, in-laws locked her in the bathroom and fled

Moradabad News: चार बेटियां पैदा होने पर महिला को जलाया, झुलसी हालत में बाथरूम में बंद कर भागे ससुराली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death after giving birth to four daughters, in-laws locked her in the bathroom and fled
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार में रविवार की सुबह करीब 11 बजे एक महिला आग से झुलस गई। मायके वाले मौके पर पहुंचे तो महिला झुलसी अवस्था में बाथरूम में पड़ी मिली। महिला के पिता का आरोप है कि चार बेटियां पैदा होने पर उसकी बेटी को ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है। गंभीर हालत में महिला को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

संभल जिले के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी चंद्रपाल ने मझोला थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि करीब 15 साल पहले बेटी नीशू सक्सेना (35) की शादी मझोला के आदर्श नगर गली नंबर छह निवासी गौरव सक्सेना के साथ हुई थी। गौरव सक्सेना पेंटर है। नीशू ने चार बेटियों को जन्म दिया है, जिसमें से एक बेटी की मृत्यु हो गई थी। चंद्रपाल का आरोप है कि नीशू के पति और उसके परिजन बेटा पैदा न होने पर आए दिन नीशू को ताने देते थे। गौरव ने कई बार धमकी दी कि नीशू की हत्या कर वह दूसरी शादी कर लेगा।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 11 बजे उन्हें आदर्श नगर से किसी व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि तुम्हारी बेटी को जला दिया गया है। रविवार दोपहर करीब दो बजे चंद्रपाल और उनके परिजन बेटी के ससुराल पहुंचे तो ससुराल वाले गायब थे। उन्होंने बाथरूम का दरवाजा खोलकर देखा तो नीशू झुलसी हालत में पड़ी थी। इसके बाद परिजन पीड़िता को टीएमयू अस्पताल ले गए जहां से हालत गंभीर होने पर पीड़िता को दिल्ली रेफर कर दिया गया है। पिता का आरोप है कि ज्वलनशील पदार्थ डालकर नीशू को जलाया गया है। इसके बाद आरोपी पति और उसके परिजन नीशू को बाथरूम में बंद कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी पति गौरव सक्सेना, सास रानी, ननद ऊषा, पूजा, चम्पा, अशोक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed