{"_id":"6611b8083158cc23df01f194","slug":"woman-attempts-self-immolation-by-pouring-petrol-on-herself-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-377216-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: एसएसपी ऑफिस पर महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: एसएसपी ऑफिस पर महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास
विज्ञापन
मुरादाबाद। एसएसपी ऑफिस में शनिवार दोपहर एक महिला ने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया। महिला ने आत्मदाह की धमकी तो वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह महिला को पकड़ लिया और उसे शांत कराया। महिला का कहना है कि पुलिस ने उसके पति को कच्ची शराब बनाने के मामले में जेल भेज दिया है। महिला ने पुलिस पर झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने बच्चों को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंची। उस समय एसएसपी ऑफिस से जा चुके थे। महिला के पति को मूंढापांडे पुलिस अवैध रूप से शराब बनाने के आरोप में पकड़ा था। उसी के विरोध में पुलिस पर मनमाने तरीके से कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए महिला एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पहुंची थी। एसएसपी ऑफिस के गेट से घुसते ही महिला ने आत्मदाह की चेतावनी देते हुए खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेल लिया। महिला ने खुद पर पेट्रोल डाला तो वहां अफरातफरी मच गई। एसएसपी ऑफिस में तैनात पुलिसकर्मियों और महिला सिपाहियों ने किसी तरह महिला को पकड़ कर एक ओर बैठाया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर, थाना प्रभारी आरपी शर्मा भी मौके पर पहुंच गए और महिला को शांत करके घर भेज दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि महिला को समझाबुझा कर शांत करा दिया गया था।