फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   woman attacked with knife

महिला पर किया चाकू से हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
woman attacked with knife
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक ने महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उससे पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।
विज्ञापन

कटघर थाना क्षेत्र के बरतालान निवासी नन्हें पकौड़ी का ठेला लगाता है। सोमवार रात एक युवक नशे की हालत नन्हें के पास पहुंच गया और ठेले पर बैठ गया। पकौड़ी विक्रेता की पत्नी पुष्पा ने ठेले पर बैठे युवक से घर जाने को कहा। इसी बात पर युवक नाराज हो गया। आरोप है कि उसने पुष्पा पर चाकू से हमला कर दिया। पुष्पा घायल हो गई। सूचना मिलने पर कटघर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब आरोपी भाग चुका था। कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed