फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman attacked by pack of stray dogs

Moradabad News: महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने किया हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked by pack of stray dogs
कांठ (मुरादाबाद)। खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई पट्टी मौढ़ा निवासी भूरी (58) पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर खेतों पर काम कर रहे किसानों ने महिला को कुत्तों के झुंड से बचाया। परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

कांठ के पट्टी मौढ़ा निवासी भूरी (58) शनिवार सुबह खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। खेत में आवारा कुत्तों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। कुत्तों ने भूरी को कई जगह नोंचकर जख्मी कर दिया। शोर गुल सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे किसान भूरी को बचाने के लिए दौड़ पड़े। किसानों ने किसी तरह कुत्तों को भगाया और भूरी को उनके चंगुल से छुड़ाया। कुत्तों के हमले से घायल भूरी बेहोश हो गई। परिजन भूरी को लेकर सीएचसी में पहुंचे, जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भूरी को सर्जिकल वार्ड में भर्ती किया है। भूरी के सिर में 10 टांके लगे हैं। वहीं शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कुत्ते के काटने के निशान पाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article