फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman advocate shot by father-in-law, arrested

महिला अधिवक्ता को ससुर ने गोली मारी, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Woman advocate shot by father-in-law, arrested
मकान के विवाद में ससुर ने बृहस्पतिवार सुबह अपनी अधिवक्ता पुत्रवधू को गोली मार दी। उसके सिर व सीने पर गहरी चोट आई है। पुलिस ने आरोपी ससुर, पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करते हुए ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ससुर पर महिला अधिवक्ता पूर्व में दुष्कर्म का मुकदमा भी दर्ज करा चुकी है।
विज्ञापन

मंडी धनौरा के सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि थाना रजबपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला अधिवक्ता की शादी करीब छह साल पहले थाना बछरायूं क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से महिला और ससुराल पक्ष के बीच विवाद शुरू हो गया। महिला ने पति और ससुर व कुछ अन्य पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। खंड विकास कार्यालय के सामने स्थित मकान पर कब्जे को लेकर महिला और ससुरालियों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। एक हफ्ते पहले कब्जे को लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन

बुधवार से महिला अपनी बहन के साथ उसी मकान में रह रही थी। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग दस बजे ससुर और पति अपने दो साथियों के साथ मकान पर पहुंचे। मकान पर कब्जे को लेकर उनकी महिला से कहासुनी हुई। आरोप है कि इसी बीच ससुर ने महिला अधिवक्ता पर फायर झोंक दिया। महिला के सिर और सीने से खून की धार बहने लगी। हालात देख आरोपी भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को धनौरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां प्राथमिक उपचार बाद उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
मौके का मुआयना करने के बाद सीओ ने बताया कि महिला अधिवक्ता की बहन की तहरीर पर ससुर, पति और उनके दो साथियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला अधिवक्ता की हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी बने उसके पति के दो और पत्नियां भी हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी की पहली शादी आठ साल पहले हुई थी। उस पत्नी से एक पुत्र ने जन्म लिया लेकिन फिर पत्नी के बीमार रहने पर आरोपी ने उसकी छोटी बहन के साथ शादी कर ली थी, जो अधिवक्ता है। महिला अधिवक्ता की भी पहली शादी टूट चुकी थी।
शादी के कुछ समय बाद से ही महिला अधिवक्ता व ससुराल वालों के बीच विवाद रहने लगा। महिला अधिवक्ता ने पति व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि का मुकदमा दर्ज कराया था। इस बीच तीन मई को आरोपी युवक ने तीसरी शादी कर ली। इससे उसका महिला अधिवक्ता से विवाद और बढ़ गया। पिछले कुछ दिनों से महिला खंड विकास कार्यालय के सामने स्थित उस मकान में अपनी बड़ी बहन के साथ रहने लगी, जिसे लेकर उसका ससुरालियों से विवाद है। ससुर इस मकान को बेचने का प्रयास करने लगा। वह इसका विरोध कर रही थी। इसी विवाद के चलते ससुर द्वारा गोली मारने की बात कही जा रही है। संवाद

महिला अधिवक्ता ने अपने ससुर पर लगभग चार साल पहले दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में ससुर 23 माह जेल में रहा था। पति भी कुछ समय के लिए जेल में रहा था। पति व पुत्र के जेल में रहने से अवसाद में आई महिला की सास ने आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की खुदकुशी और स्वयं व पुत्र को जेल भिजवाने से ससुर महिला अधिवक्ता से बेहद नाराज चल रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में फाइनल रिपोर्ट लग गई थी, लेकिन महिला अधिवक्ता की मांग पर मामले की फिर जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed