{"_id":"61eafb086874a079c01d42c0","slug":"woman-accuses-husband-and-brother-in-law-of-pouring-acid-thakurdwara-news-mbd416693873","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पति और देवर पर लगाया तेजाब डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पति और देवर पर लगाया तेजाब डालने का आरोप
विज्ञापन
भोजपुर (मुरादाबाद)। नगर की एक विवाहिता ने पति और देवर पर पीटने व शरीर पर तेजाब डालने का आरोप लगाया। शुक्रवार दोपहर को पीड़ित ने थानाध्यक्ष को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस ने दंपती के बीच विवाद होने की बात कही है।
शुक्रवार दोपहर नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान को तहरीर दी। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी मोहल्ले के ही एक युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि तीन माह पूर्व सुसराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। शुक्रवार दोपहर वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवाई लेकर घर आ रही थी। तभी मोहल्ला बगियावाला जैनुल्लाह शाह मियां के मजार के पास उसके पति और देवर ने उससे अभद्रता की।
आरोप है कि वह उसे मारने पीटने लगे। इसका विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के ऊपर तेजाब डाल दिया। जिससे वह झुलस गई। इसके बाद वह किसी तरह उनसे छूटकर एक चिकित्सक के यहां पहुंची। बाद में वह थाने पहुंच गई और उसने पुलिस को तहरीर देकर अपने पति व देवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि महिला का पति से विवाद चल रहा है। दोनों का कोर्ट में मामला विचाराधीन है।