फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman accused anti Romeo squad constable of beating and ensnaring her daughter in love trap In Moradabad

एंटी रोमियो दल का इश्कबाज सिपाही: जिस ठेले पर खाया, उसी के संचालक की बेटी को फंसाया; छोटे भाई ने रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 22 Jun 2023 07:06 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 22 Jun 2023 07:06 PM IST
सार

इस मामले में महिला अपनी बेटी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी हेमराज मीना ने सीओ कोतवाली को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन
Woman accused anti Romeo squad constable of beating and ensnaring her daughter in love trap In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने एंटी रोमियो स्क्वॉड (दल) के सिपाही पर मारपीट करने और बेटी को प्रेम जाल में फंसाने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। आरोप है कि सिपाही ने महिला के 13 वर्षीय बेटे के माथे पर पिस्टल मारकर घायल किया है।

विज्ञापन

शिकायत करने वाली महिला और उसका पति सिविल लाइन्स क्षेत्र में खाने का ठेला लगाता है। महिला ने बताया कि मुजफ्फरनगर जनपद निवासी एक सिपाही मुरादाबाद में एंटी रोमियो स्क्वॉड में तैनात है। वह नागफनी थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता है। ड्यूटी के दौरान सिपाही अक्सर खाना खाने के लिए ठेले पर आता था। इसी दौरान ठेला महिला की बेटी से बातचीत करने लगा। आरोप है कि कुछ दिन पहले बेटी का माता-पिता से विवाद हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह बुआ के घर चली गई थी। उसी घर में सिपाही भी किराये पर कमरा लेकर रहता था। देर रात तक जब बेटी घर वापस नहीं आई तो उसका 13 वर्षीय भाई उसे खोजते हुए बुआ के घर पहुंच गया। इसके बाद उसने जब दरवाजा खटखटाया तो अंदर सिपाही और बेटी मौजूद थी। सिपाही ने पिस्टल बच्चे के सिर पर मार दी। जिससे वह घायल हो गया था।

विज्ञापन

जानकारी मिलने पर परिजन पहुंचे तो सिपाही ने उनके साथ भी मारपीट की। परिजन थाने पहुंचे तो पुलिस ने बिना कार्रवाई किए ही उन्हें थाने से लौटा दिया। इस मामले में महिला अपनी बेटी को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी हेमराज मीना ने सीओ कोतवाली को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed