फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   witness reached in the case of azajm kha

सपा नेता के खिलाफ अवमानना के मामले में वादी ने दर्ज कराए बयान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
witness reached in the case of azajm kha
मुरादाबाद। रामपुर के सपा विधायक आजम खां के खिलाफ अदालत के आदेशों की अवमानना के मामले में शुक्रवार को केस के वादी ने अपने बयान दर्ज कराए। समय के अभाव के कारण जिरह पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने बचाव पक्ष को जिरह पूरी करने के लिए दस अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

छजलैट थाने के सामने 29 जनवरी 2008 को सपा विधायक एवं पूर्व मंत्री आजम खां की गाड़ी रोक कर पुलिस ने चेकिंग की थी। आरोप है कि चेकिंग के विरोध में आजम खां सड़क पर बैठ गए थे और हंगामा किया था। आस पड़ोस के जनपदों से भी सपा नेता उनके समर्थक में आ गए थे। इस मामले में आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम समेत नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इस मामले में कई बार समन जारी होने के बाद भी आजम खां अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। 2020 में अदालत के आदेशों की अवमानना के आरोप में आजम खां के खिलाफ इंस्पेक्टर रामवीर सिंह ने केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन

इस मुकदमे की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल मजिस्ट्रेट कोर्ट स्मिता गोस्वामी की अदालत में की जा रही है। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि रामवीर सिंह वर्तमान में जिला संभल के समन सेल में नियुक्त हैं। शुक्रवार को अदालत में पेश हुए और आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के खिलाफ अपने बयान दर्ज कराए। जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों को अदालत से जारी समन मिल गए थे, लेकिन वह अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। जिसके बाद अदालत के आदेश पर आजम खां के खिलाफ थाना छजलैट में अवमानना का मुकदमा दर्ज कराया गया था। वादी से आजम खां के वकील शहनावाज सिब्तेन ने जिरह की, लेकिन समय के अभाव के कारण जिरह पूरी नहीं हो सकी। अदालत ने इस मामले में दस अगस्त लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed