फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   witness reached in dungarpur case

डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में हुई गवाही, अगली सुनवाई 17 को

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
witness reached in dungarpur case
रामपुर। सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में एक महिला गवाह ने अपने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख्य परीक्षा पूरी हो गई है। कोर्ट ने जिरह के लिए 17 नवंबर की तिथि निर्धारित की है। 2019 में डूंगरपुर बस्ती में रहने लोगों ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आजम खां के इशारे पर उनसे मारपीट, लूटपाट कर उनके घर को जेसीबी ध्वस्त कर दिया गया। जिसमें आजम खां, उनके मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां, सेवानिवृत्त सीओ आलेहसन, ठेकेदार बरकत अली, जिबरान समेत अन्य कई आरोपी हैं। इस मामले में गंज थाने में 12 मुकदमे दर्ज किए गए थे। जिसमें सभी मामलों में आजम खां की जमानत मंजूर हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन ट्रायल) में डूंगरपुर प्रकरण के एक मामले में सुनवाई हुई। इस दौरान एक महिला गवाह कोर्ट पहुंची। उन्होंने अपने बयान दर्ज कराए। उनकी मुख्य परीक्षा हो गई है। कोर्ट ने जिरह के लिए 17 नवंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed