फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   witness not reached in case of coment on ex mp jayaprada

पूर्व सांसद जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुआ गवाह, सनुवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
witness not reached in case of coment  on ex mp jayaprada
मुरादाबाद। रामपुर की पूर्व सांसद एवं अभिनेत्री जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को गवाह कोर्ट में पेश नहीं हुआ। जिस कारण सुनवाई नहीं हो सकी। सपा सांसद डा. एसटी हसन अदालत में उपस्थित हुए। अदालत ने आगामी सुनवाई के लिए 11 मार्च नियत की है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के मुस्लिम डिग्री कालेज में 2019 में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम में जयाप्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी। इस मामले में रामपुर के सपा सांसद आजम खां, मुरादाबाद के सपा सांसद डा. एसटी हसन, अब्दुल्ला आजम, फिरोज खां समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मुकदमे के सभी आरोपियों के ऊपर आरोप तय हो चुके हैं। सोमवार को इस मामले की सुनवाई एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एसीजेएम चतुर्थ स्मिता गोस्वामी की कोर्ट में की गई। अपर शासकीय अधिवक्ता मनीष भटनागर एवं विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे के गवाह अदालत में पेश नहीं हुए। इस मामले में गवाह को समन जारी किया गया है। सांसद एसटी हसन अपने वकील के साथ अदालत में हाजिर हुए। अन्य आरोपियों का स्थगन प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया गया। गवाह को आगामी 11 मार्च को तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed