फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Witness did not reach court in Kushank Gupta murder case

Moradabad News: कुशांक गुप्ता हत्याकांड में कोर्ट नहीं पहुंचा गवाह, सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Witness did not reach court in Kushank Gupta murder case
मुरादाबाद। बहुचर्चित कुशांक गुप्ता हत्याकांड में मंगलवार को गवाह कोर्ट में नहीं पहुंचा। इस कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब इस मामले में 27 को गवाह को कोर्ट में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराने हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र के रामगंगा विहार में 12 जनवरी 2022 की रात कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता अपनी दुकान बंद कराकर घर लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पैदल आए शूटर ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कुशांक गुप्ता के पिता अशोक कुमार गुप्ता ने केस दर्ज कराया था। इस मामले में सिविल लाइंस के दीन दयाल निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक, पाकबड़ा के गिंदौडा निवासी केशव शरण शर्मा और भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम चौधरी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

इस मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संख्या ग्यारह रंजीत कुमार की अदालत में की जा रही है। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मधु रानी चौहान ने बताया कि मंगलवार को अदालत ने गवाह को तलब किया था। लेकिन गवाह अदालत में पेश नहीं हुआ। इस कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अब अदालत ने सुनवाई के लिए 27 मार्च की तारीख नियत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article