फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Witness appeared in court in the case of taking electricity team hostage

Moradabad News: बिजली टीम को बंधक बनाने के मामले में कोर्ट में पेश हुआ गवाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Witness appeared in court in the case of taking electricity team hostage
मुरादाबाद। बिजली विभाग की टीम को बंधक बनाने के मामले में पूर्व विधायक समेत पांच लोगों के खिलाफ दर्ज मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई हुई। बिजली विभाग के तत्कालीन एसडीओ ने गवाही दर्ज कराते हुए घटना की पुष्टि की। जिसके बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 12 अप्रैल नियत की है।
विज्ञापन

मझोला थाने में 27 मई 2007 को तत्कालीन अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग संजीव कुमार गोयल ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि विद्युत विभाग की टीम के साथ चेकिंग के लिए करूला स्थित अमान आइस फैक्टरी में गए थे। जहां बिजली चोरी का मामला सामने आया था। तब हाजी रिजवान कुरैशी, हाजी नन्हें, हाजी इकराम कुरैशी, हाजी इरफान और वसीम ने मिलकर विभाग के कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद करके अमोनिया गैस छोड़ दी थी। जिससे बमुश्किल विभागीय कर्मचारियों और पुलिस कर्मियों ने अपनी जान बचाई थी।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने विवेचना करने के बाद सभी आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। जिसका मुकदमा अब एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट एम पी सिंह की अदालत में चल रहा है। विशेष लोक अभियोजक मोहन लाल विश्नोई ने बताया कि मुकदमे में पांच आरोपियों में से हाजी नन्हें की मृत्यु हो चुकी है। शेष आरोपियों के खिलाफ बुधवार को विद्युत विभाग के तत्कालीन एसडीओ राजीव कुमार सिंह ने कोर्ट में आकर अपने बयान दर्ज कराए। एसडीओ राजीव कुमार वर्तमान में लखनऊ में चीफ इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। जिससे आरोपियों के वकील मोहम्मद अब्बास ने जिरह की। अब इस मामले में 12 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed