{"_id":"56f063064f1c1b771cf14e30","slug":"wishes-all-the-best-of-741-haj-travelers","type":"story","status":"publish","title_hn":"741 खुशनसीबों को पाक सफर मुबारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
741 खुशनसीबों को पाक सफर मुबारक
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2016 08:51 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हज के पाक सफर के लिए खुशनसीबों के नाम तय हो गए। जिले से 741 आजमीन मुबारक सफर पर जाएंगे। सोमवार को लखनऊ में डाले गए कुर्रा में इनके नाम पर मुहर लगा दी गई। हालांकि जिले से हजयात्रा के लिए चार हजार से अधिक आवेदन किए गए थे।
इस बार हजयात्रा के लिए यूपी से करीब 49 हजार आवेदन किए गए। आवेदन चौदह जनवरी से आठ फरवरी तक किए गए। इसमें मुरादाबाद से चार हजार से अधिक फार्म भरे गए। 21 मार्च को कुर्रा डालने की तारीख तय की गई। जिसका आवेदकों बेसब्री से इंतजार था। आवेदक लखनऊ में होने वाले कुर्रा पर नजर गड़ाए बैठे हैं।
कुर्रा में मुख्यमंत्री के देर से पहुंचने पर उनका इंतजार कुछ घंटाें के लिए और बढ़ गया। छह बजे के बाद कुर्रा में मुरादाबाद का नंबर आया। कुर्रा डाला गया तो इसमें जिले के 741 आवेदकों के नाम शामिल हुए। ये खुशनसीब आवेदक खाना-ए-काबा की जियारत कर सकेंगे।
विज्ञापन
हज ट्रेनर हाजी मुख्तार असलम ने बताया कि हज के पाक सफर के लिए जिले से 741 आजमीनाें के नाम तय हो गए हैं। अगर रिजर्व कैटेगरी की संख्या मिला दी जाए तो जिले से 1141 आजमीन को हज का मौका मिला है। बाकी आवेदकों को वेटिंग में रखा गया है। बाकी बचे आवेदकों को वेटिंग में रखा गया है। कैंसीलेशन होने या कोटा बढ़ने पर इन्हें मौका मिल सकता है।